फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीए सरकार के नंबर गेम में एंटनी सबसे आगे

Tue, 30 Oct 2012 02:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीए सरकार में मंत्रियों के बीच नंबर गेम में रक्षा मंत्री एके एंटनी सबसे आगे हैं। मंत्रीमंडल में रविवार को हुए व्यापक फेरबदल के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार शाम को कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर जारी की।
विज्ञापन


लिस्ट में रक्षा मंत्री एके एटनी का नाम सबसे ऊपर है, इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूपीए में प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने के बाद उनका का कद कितना बढ गया है। अब वह यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री के बाद दूसरे नंबर पर हैं।  

लिस्ट के अनुसार, एंटनी को पहले नंबर पर दिखाया गया है। उसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार दूसरे और वित्त मंत्री पी चिदंबरम तीसरे नंबर पर हैं। गौरतलब है कि प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने के बाद शरद पवार यूपीए सरकार में नंबर दो की पोजीशन चाहते थे। इसको लेकर वह कुछ दिनों तक नाराज रहे और कैबिनेट मीटिंग से भी नादारद रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें