प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वालीं रूपा गांगूली पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा का नया चेहरा होंगी।
भाजपा आलाकमान ने उन्हें पश्चिम बंगाल की कमान सौंपने का मन बना लिया है। जल्द ही उन्हें राहुल सिन्हा की जगह राज्य भाजपा का अध्यक्ष बनाया जा सकता है और सिन्हा को केंद्रीय टीम में जगह दी जा सकती है।
कहा जा रहा है कि बीते दिनों इस मामले में गांगूली की मुलाकात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राज्य प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से हो चुकी है।
सूत्रों के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद ही भाजपा आलाकमान राज्य अध्यक्ष पद पर गांगूली के नाम का औपचारिक एलान करेगा। इसके प्रयास शुरू कर दिए गए हैं और संघ के कुछ शीर्ष अधिकारियों ने भी गांगूली का मन टटोल लिया है।