फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंघवी पर टैक्स चोरी का आरोप, गर्माई सियासत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी पर आयकर चोरी के मामले को लेकर भाजपा ने चौतरफा हमला शुरू कर दिया है। पार्टी का आरोप है कि सिंघवी ने अपने घर में बहुत सारा पैसा छिपा रखा है।
विज्ञापन


आयकर विवाद को लेकर सिंघवी का कोर्ट में मामला चल रहा है। मीडिया में छपी रिपोर्टों में कहा गया है कि सिंघवी अपने दावों के मुताबिक खर्चों से संबंधित दस्तावेज जमा नहीं करा पाए और इसके लिए उन्होंने आयकर सेटलमेंट आयोग को बताया था कि 2012 में उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट के दफ्तर में दीमकों ने सारे दस्तावेज और वाउचर खा लिए।

इस पर भाजपा ने कहा है कि असली दीमक कांग्रेस के नेता है। उधर, सिंघवी का कहना है कि भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए उनके ऊपर आरोप लगा रही है। इस मामले में कांग्रेस सिंघवी के साथ खड़ी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंघवी ने छिपा रखा है काला धन: भाजपा

पार्टी की ओर से कहा गया है कि सिंघवी ने अपनी सफाई दे दी है और यही पार्टी का भी स्टैंड है। उधर, भाजपा ने सिंघवी के बहाने कांग्रेस को भी निशाने पर ले लिया है। पार्टी प्रवक्ता सांबित पात्रा ने कहा है कि कांग्रेस के नेताओं के पास काफी काला धन है।

सिंघवी के आयकर विवाद को लेकर मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि आयकर विभाग से जून में नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस नेता ने 11 करोड़ की अघोषित आय का ब्योरा देने के साथ ही 3.26 करोड़ का टैक्स भी अदा किया। मगर आयकर विभाग ने 11 करोड़ की संपत्ति पर ऐतराज जताया।

विभाग का तर्क है कि सिंघवी 11 करोड़ नहीं, बल्कि 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का ब्योरा नहीं दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आयकर सेटलमेंट कमीशन ने इस मामले में सिंघवी पर जुर्माना भी लगाया। सिंघवी ने इस मामले में कोर्ट से स्टे ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें