फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने ‘चुराया’ शिवसेना का नारा

Sat, 20 Sep 2014 01:38 AM IST
एजेंसी/पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना के साथ उठे विवाद के बीच भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार के दौरान एक तरह से शिवसेना का नारा ‘जय भवानी जय शिवाजी’ ही ‘चुरा’ लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र फडनवीस ने यह नारा लगाया। जबकि आमतौर पर शिवसेना की रैलियों में ही यह नारा सुनने को मिलता है।

फडनवीस ने अपने भाषण के दौरान छत्रपति शिवाजी की ऐतिहासिक विरासत की बात करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को जीत दिलाने का आह्वान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह नारा नया होने की वजह से कार्यकर्ताओं को भी समझने में थोड़ा समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें