फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावुकता के हाई वोल्टेज माहौल में सभी सांसद मोदीमय

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल हॉल में भावुकता के हाई वोल्टेज माहौल से बाहर निकले भाजपा सांसदों के चेहरे पर अपने करिश्माई नेता के बढ़ते कद का असर साफ दिख रहा था।
विज्ञापन


लगभग सभी सांसद मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के उस हिस्से से प्रभावित दिखे जिसमें उन्होंने साफ कहा कि सभी को मेहनत और सेवा भाव से काम करना होगा।

मोदी लहर पर सांसद हुए सवार

भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनकर आए सांसदों ने कहा कि यह उनकी किस्मत है कि उन्होंने मोदी लहर में चुनाव लड़ा और आसानी से जीत हासिल की।

पटना साहिब से चुनाव जीत कर आए भाजपा के पुराने नेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी साथी सांसद हेमामालिनी के साथ सेंट्रल हाल से बाहर निकले तो भावविभोर थे। सिन्हा ने कहा कि अब सिर्फ काम करना है।

अनुप्रिया पटेल ने मोदी पर पूरा भरोसा जताया

अगर उन्हें मंत्री बनाया गया तो ठीक नहीं तो वह सांसद के तौर पर ही सरकार का पूरा सहयोग करेंगे। हेमामालिनी ने भीतर के माहौल पर कहा कि यह ऐसा क्षण था जब किसी का भी भावुक हो जाना स्वाभाविक है।

मिर्जापुर से भाजपा के समर्थन से अपना दल पार्टी से पहली बार सांसद बनी अनुप्रिया पटेल ने मोदी पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि वह उन्हीं भरोसे अपने वोटरों से तरक्की और खुशहाली का वादा करके आई हैं।

विज्ञापन

श‌िवराज ने भी की जमकर तारीफ

सिर्फ सांसद ही नहीं भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में शिरकत करने आए भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में भी नया जोश दिखा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि अब राज्य की खुशहाली के लिए केंद्र का पूरा सहयोग मिलेगा।

इसी तरह राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे और छत्तीसगढ़ सीएम रमन सिंह भी सेंट्रल हॉल से निकलने के बाद पूरी तरह मोदीमय दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें