फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा 15 जुलाई से करेगी 'मिशन महाराष्ट्र' का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भाजपा का अगला लक्ष्य महाराष्ट्र है। अब पार्टी हर हाल में महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज होना चाहती है।
विज्ञापन


इस बात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गंभीर हैं। महाराष्ट्र में अक्तूबर में विधानसभा चुनाव संभावित है। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र भाजपा 15 जुलाई से मिशन महाराष्ट्र के आगाज का ऐलान करेगी।

मिशन महाराष्ट्र के लिए चरणबद्ध तरीके से चुनाव प्रचार की तैयारी की गई है। पहला चरण 15 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक निर्धारित किया गया है।

इस चरण में भाजपा शासित राज्यों (मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा और छत्तीसगढ़) के चार मुख्यमंत्री और इनमें से प्रत्येक राज्यों के 18 मंत्री सहित 6 केंद्रीय मंत्री महाराष्ट्र में विधानसभा स्तर से लेकर बूथस्तर तक कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा से बात नहीं करेगी शिवसेना

दूसरी पार्टियों के दिग्गज नेताओं को भाजपा में शामिल करने की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। चूंकि महाराष्ट्र की राजनीति में दखल रखने वाले कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने-अपने जिले के जिलेदार हैं और इन्हीं की बदौलत कांग्रेस-एनसीपी सत्ता में आती है।

भाजपा उन जिलेदारों को पार्टी में शामिल कर कांग्रेस-एनसीपी को चौथी बार सत्ता में आने से रोकना चाहती है। लोकसभा चुनाव में इसका ट्रायल हो चुका है।

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा में शिवसेना के साथ गठबंधन समाप्त करने की बात शुरू हो गई है। इस बात के मद्देनजर शिवसेना ने तय किया है कि वह सीट बंटवारे के मुद्दे पर प्रदेश भाजपा इकाई से कोई बात नहीं करेगी। पार्टी ने तय किया है कि अब किसी भी मुद्दे पर सीधे भाजपा हाईकमान से बात की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें