फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीए के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने में जुटी भाजपा

Fri, 02 Aug 2013 08:56 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन 2014 को सफल बनाने के लिए भाजपा अब यूपीए सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन


‘यूपीए की विरासत, असहाय व असुरक्षित भारत’ थीम पर तैयार हो रही इस चार्जशीट में यूपीए सरकार के नौ साल के कार्यकाल की नाकामियों का जिक्र होगा।

इसे तैयार करने के लिए भाजपा जनता से भी सुझाव व राय लेगी। सोशल मीडिया का भी सहयोग लिया जाएगा। यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार, घोटाले-घपलों से लेकर महंगाई, आंतरिक व बाहरी सुरक्षा जैसे तमाम मुद्दे इसमें शामिल रहेंगे।

विकास के मुद्दे पर सरकार की विफलताओं का जिक्र रहेगा। भाजपा एनडीए के शासन की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही यूपीए की नाकामियां जनता के सामने रखने के लिए यह आरोप पत्र तैयार कर रही है।
विज्ञापन


लोकसभा में भाजपा संसदीय दल के उपनेता गोपीनाथ मुंडे व राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल के उप नेता रविशंकर प्रसाद के साझा नेतृत्व वाली इस कमेटी की बृहस्पतिवार को पहली बैठक में चार्जशीट तैयार करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बाद में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस चार्जशीट का थीम ‘यूपीए की विरासत, असहाय व असुरक्षित भारत’ रहेगा। इसी को केंद्रित कर यह चार्जशीट तैयार की जाएगी। इसके लिए यह समिति देश भर में जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन


खासतौर पर मछुआरा, बुनकर, व्यापारी वर्ग से लेकर दलित व आदिवासी समुदायों के बीच जाकर यूपीए सरकार को लेकर उनकी राय लेगी।

इसके साथ ही सोशल मीडिया की मदद से भी यूपीए सरकार को लेकर जनता खासतौर पर युवा वर्ग की राय ली जाएगी।

पार्टी की वेबसाइट पर भी इसके लिए एक कॉलम बनाया जाएगा, जहां लोग अपनी राय दे सकेंगे। जनता व सोशल मीडिया से फीड बैक लेने के बाद भाजपा इस आरोप पत्र को तैयार कर फिर पूरे देश में बांटेगी।

बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, संगठन महामंत्री रामलाल, मीनाक्षी लेखी व आरती मेहरा समेत लगभग सभी सदस्य मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें