फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संसदीय दल की टीम का ऐलान, जानिए नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा संसदीय दल की कार्यकारी समिति का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी के संसदीय दल के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जबकि गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वित्त व रक्षामंत्री अरुण जेटली संसदीय दल के उपनेता बनाए गए हैं।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह को लोकसभा तो अरुण जेटली को राज्यसभा में संसदीय दल का उपनेता बनाया गया है। राज्यसभा में जेटली सदन के नेता भी हैं।

कार्यकारी समिति में सरकार की ओर से संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू मुख्य सचेतक होंगे, जबकि संतोष गंगवार और प्रकाश जावडेकर उप मुख्य सचेतक बनाए गए हैं।
विज्ञापन

ये हैं लोकसभा में पार्टी के सचेतक

पार्टी की ओर से लोकसभा में अर्जुन राम मेघवाल और राज्यसभा में अविनाश राय खन्ना को मुख्य सचेतक बनाया गया है। कार्यकारी समिति के सचिवों के तौर पर लोकसभा में गणेश सिंह और राज्यसभा में भूपिंदर यादव को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पीसी मोहन को दी गई है। पार्टी की ओर से भी लोकसभा और राज्यसभा के लिए सचेतक बनाए गए हैं।

लोकसभा से सुरेश अनगड़ी, संजय धतोर, सुनील सिंह, रतन लाल कटारिया, प्रवेश वर्मा, कीर्ति सोलंकी, राकेश सिंह, कमला पाटले, ओम बिड़ला, महेंद्र पांडे, रामशंकर कथीरिया और पंकज चौधरी को सचेतक बनाया गया है। राज्यसभा से बिला कश्यप सूद, मंसूख मंडाविया, नारायण लाल पंचारिया को सचेतक बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें