फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिक्सिंग की आड़ में जेटली पर बरसे कीर्ति

Fri, 24 May 2013 12:52 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग की आंच में झुलस रहे बीसीसीआई और उसके अधिकारियों पर पूर्व क्रिकेटर व भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने फिक्सिंग के खेल की आड़ में अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली पर भी निशाना साध दिया है। कीर्ति ने कहा कि बोर्ड की अनुशासनात्मक कमेटी क्यों चुप बैठी है?

इस कमेटी के अध्यक्ष अरुण जेटली ही हैं। वहीं उन्होंने आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला के इस्तीफे की भी मांग की है। उन्होंने स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच एनआईए के हवाले करने की मांग की है।
विज्ञापन


डीडीसीए में व्याप्त खामियों के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे कीर्ति आजाद के निशाने पर इसके अध्यक्ष अरुण जेटली पहले भी निशाने पर रहे हैं।

उन्होंने जेटली की मौजूदगी में एक बार संसद में ही आवाज उठा दी थी कि खेल संघों में घुसे राजनेताओं को इसका साथ छोड़ देना चाहिए। कीर्ति ने एक बार फिर बोर्ड के उपाध्यक्ष जेटली को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने आश्चर्य जताया कि इतना सब हो जाने के बावजूद आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि राजीव शुक्ला को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें