फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भाजपा सांसद ने पीएम मोदी को खूब हंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा में भाजपा ने सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल जीत लिया। बजट पर चर्चा के दौरान बोलते समय इस सांसद ने ऐसी बातें की जिस पर मोदी कई बार हंसते दिखे।
विज्ञापन


भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव ने बजट सत्र पर चर्चा करते हुए अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरूण जेटली का जमकर बचाव किया। अपने आप को सच्चा लोहियावादी और समाजवादी बताते हुए मुलायम सिंह यादव पर भी हमला बोला।

हुकुमदेव नारायण ने कांग्रेस नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में किसान कम हो गए है और वही किसान आज मजदूर बन गए हैं। पिछले सालों में आपने क्या किया। 60 सालों में किसान कम हो गए, जमीन कम हो गई। जो किसान गेंहू, चावल पैदा करता था। आज उसको एक महीना खाने के लिए 3 किलो चावल दिया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा के नाम पर किसानों को ढगा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

'तो देश से आरक्षण को खत्म किया जा सकता है'

मोदी सरकार के नौ महीने पूरे होने पर सरकार ने क्या किया पूछने वालों को जवाब देते हुए कहा कि आप कहते है कि नौ महीने में बच्‍चा पैदा हो जाता है कि लेकिन जो बच्‍चा पैदा हुआ है वो अगले नौ महीनों में बच्‍चा पैदा नहीं कर सकता है।

समाजवादियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सांसद हुकुम नारायण ने कहा कि अब समाजवादी, तथाकथित समाजवादियों में बदल गए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर सरकारी नौकरी करने वाले अंतरजातीय विवाह करना शुरू कर दें तो देश से आरक्षण को खत्म किया जा सकता है। पर पहले इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी नौकरी वाले अंतरजातीय विवाह करें।

उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर देश में सिर्फ एक जाति होगी और वो होगी भारतीयतता। करीब 29 मिनट संसद अपनी बात रखते हुए उन्होंने कांग्रेस सांसद वीरप्‍पा मोइली और मलिल्कार्जुन खड़गे को भी इस बात पर निशाने पर लिया कि जिस समाज का वो प्रतिनिधित्वि करते हैं। उसकी देश में क्या हालात है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें