अपनी पार्टी को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने के लिए भाजपा आलाकमान ने पूरा जोर लगा दिया है।
सदस्यता अभियान में तेजी लाने को पार्टी के रणनीतिकारों ने पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, दीनदयाल उपाध्याय और विवेकानंद को भी भुनाने की रणनीति बनाई है।
साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह देशभर का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। शाह ने पार्टी सांसदों से संगठन को दस दिन देने का आह्वान किया है। सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल करने को पार्टी ने विशेष कार्यक्रम भी बनाए हैं।
उधर, मिस्ड कॉल के जरिए अब तक 1 करोड़ 35 लाख लोग भाजपा के सदस्य बन गए हैं। इनमें युवाओं की संख्या 40 प्रतिशत है।