फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येदियुरप्पा को मनाने के लिए 30 को भाजपा की बैठक

Sat, 27 Oct 2012 07:31 PM IST
बंगलूरू/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के असंतुष्ट नेता बीएस येदियुरप्पा को मनाने के लिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व मंगलवार को दिल्ली में राज्य के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेगा। साथ ही येदियुरप्पा के अलग दल बनाने की स्थिति पर अगली रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। यह जानकारी राज्य पार्टी के अध्यक्ष केएस ईश्वरप्पा ने दी।  
विज्ञापन


ईश्वरप्पा ने कहा कि राज्य के कुछ वरिष्ठ नेता 30 अक्तूबर को दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे और ऐसी रणनीति बनाई जाएगी जिससे सुनिश्चित हो सके कि येदियुरप्पा पार्टी न छोड़ें। येदियुरप्पा को प्रदेश पार्टी अध्यक्ष का पद दिए जाने की संभावना पर उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उनके साथ हुई बैठक में पार्टी ने कुछ निर्णय किए हैं।

केंद्रीय नेता येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद दे या प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पद हम उनके प्रत्येक फैसले को मानेंगे। इस मसले पर पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी नहीं छोड़ेंगे। येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद केंद्रीय नेताओं द्वारा उपेक्षित किए जाने से नाराज हैं और इस महीने की शुरुआत में उन्होंने घोषणा की थी कि वह दिसंबर के अंत में भाजपा को छोड़कर नई पार्टी का गठन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें