फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया चुनाव क्षेत्र तलाश रहे भाजपा के कई दिग्गज

Mon, 29 Apr 2013 12:51 AM IST
हरीश लखेड़ा/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा की चुनावी जंग में उतरने की तैयारी में जुटी भाजपा के कई दिग्गज अपना संसदीय क्षेत्र बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन


चौतरफा घिरी कांग्रेस के खिलाफ माहौल होने का दावा करने वाले ये नेता सुरक्षित किला तलाश रहे हैं, जिससे कि फिर से लोकसभा में पहुंचा जा सके।

भाजपा भी जनाधार खो चुके लगभग दो दर्जन सांसदों के टिकट काटने की तैयारी में हैं। पार्टी नए चेहरों के दम पर इन सीटों को फिर से अपनी झोली में डालना चाहती है।

नई सीट तलाश रहे नेताओं की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का नाम भी शामिल है। वैसे आडवाणी अभी इससे इंकार कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान उन्हें भोपाल से चुनाव लड़ने का न्यौता दे चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


पार्टी हलकों में चर्चा है कि वे गाजियाबाद की बजाए नोएडा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शायद वे इस बार चुनाव ही न लड़ें, क्योंकि भाजपा इस बार कम से कम 10 बड़े नेताओं को रिजर्व रखना चाहती है।

ये नेता चुनाव लड़ने की बजाए चुनाव प्रबंधन का काम संभालकर दूसरों को चुनाव लड़ाएंगे। इनमें राजनाथ के साथ ही अरुण जेटली, मुख्तार अब्बास नकवी, राजीव प्रताप रूडी जैसे नेता शामिल हैं। इस टीम के लिए अन्य नेताओं के नाम तय किए जा रहे हैं।

भाजपा महासचिव वरुण गांधी भी अब पीलीभीत की बजाए सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगे। उमा भारती को भी मध्य प्रदेश की बजाए उत्तर प्रदेश के अमरोहा से मैदान में उतारने की योजना है।
विज्ञापन


गोरखालैंड का समर्थन कर पश्चिम बंगाल की दार्जिलिंग क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह भी अब नई सीट तलाश रहे हैं।

इसी तरह अमृतसर से तीन बार सांसद रहे नवजोत सिंह सिद्धू भी दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। दरअसल, 2014 में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने की पूरी संभावना देख रहे ये सांसद अब सुरक्षित सीट चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें