फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रियंका के बारे में ये क्या कह दिया!

Tue, 15 Apr 2014 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी बेला में आपत्तिजनक बयानबाजी का दौर है। इसी क्रम में जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रियंका गांधी को शराबी और कृतघ्न बेटी बताया है।
विज्ञापन


स्वामी कहा 'प्रियंका गांधी अगर वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती तो बुरी तरह हार जाती क्योंकि वो बहुत शराब पीतीं हैं और जनता के बीच बहुत अलोकप्रिय है।'

स्वामी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ जो कांग्रेस ने उन्हें चुनाव लड़ने से रोक दिया। अगर वो मोदी के खिलाफ लड़ती तो बुरी तरह हार जाती। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की इमेज जनता के बीच सही नहीं है और उनके पति राबर्ट वाड्रा भी बदनाम शख्सियत हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

'एक कृतघ्न बेटी'

स्वामी ने जेल जाकर पिता की हत्या के आरोपियों से मिलने पर प्रियंका को कृतघ्न बेटी कहा। राजीव गांधी के हत्यारों से जेल में मिलने के बाद प्रियंका का रुख उनके प्रति नरम हुआ था लेकिन सोनिया और राहुल का रुख नहीं बदला था।

वरुण गांधी के रास्ता भटकने के प्रियका के बयान पर पलटवार करते हुए स्वामी ने कहा कि वरुण नहीं वरन रास्ता तो प्रियंका भटक गई है। स्वामी ने कहा कि वरुण गांधी की सफलता और लोकप्रियता को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है और इसलिए वरुण के खिलाफ बयानबाजी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें