फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का ऑडियो हुआ VIRAL

Tue, 23 Dec 2014 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा उत्तर के विधायक प्रहलाद गुंजल के पिछले ऑडियो से उपजा विवाद अभी शांत नहीं हुआ था कि उसी सीएमएचओ डॉ. आर.एन. यादव को धमकाने और गाली-गलौज करने का उनका एक और ऑडियो जारी हो गया।
विज्ञापन


पिछले ऑडियो के कारण भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने गुंजल को भाजपा से निलम्बित कर दिया था और फिर दूसरा ऑडियो वायरल होने से वे और गहरे संकट में फंसते नजर आ रहे हैं। वायरल हुआ दूसरा ऑडियो गत 19 नवम्बर का है। इस अडियो में गुंजल अपने समर्थक रवि मिश्रा को सफाई का ठेका दिलवाना के लिए डॉ. यादव को धमका रहे हैं और गालियां भी दे रहे हैं।

डॉ. यादव कह रहे हैं कि ठेका मिलने का फैसला कलक्टर स्तर पर हुआ है। फिर भी गुंजल धमकाते हुए डॉ. यादव से कह रहे हैं कि लाइट मत लो, मेरा भेजा घूम गया तो मैं विधायक के रूप में सम्मान से बात करने के बजाय प्रहलाद गुंजल बन जाउंगा, मेरा पिछला रिकॉर्ड पता कर लेना।
विज्ञापन


ऑडियो में गुंजल का आरोप है कि ठेका देने में नियमों का ध्यान नहीं रखा गया है। गुंजल ऑडियो में कह रहे हैं कि हमारे राज में ही ऐसा हो रहा है, यदि मैं अपनी पर आ गया, तो सबको देख लूंगा। वे खातौली में उसके (रवि मिश्रा) आदमी लगे हैं, वे हटने नहीं चाहिए। ऑडियो में डॉ. यादव घबराए हुए बोल रहे हैं। इससे पहले जारी हुए ऑडियो में गुंजल दवाओ के गबन के आरोपी को मनपसंद जगह लगाने के लिए डॉ. यादव को धमकाते हुए गाली-गलौच कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें