फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोगड़िया के ‘बिगड़े बोल’ से मुश्किल में भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के विवादित नेता प्रवीण तोगड़िया के भड़काऊ बयान ने इस चुनावी जंग के दौरान भाजपा के लिए मुश्किल पैदा कर दी है।
विज्ञापन


‘सबका साथ सबका विकास’ नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरी भाजपा को तोगड़िया के ‘बिगड़े बोल’ पर जवाब देना भारी पड़ रहा है।

इस बयान के बाद कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों व मुस्लिम संगठनों ने भाजपा सहित संघ परिवार के खिलाफ सियासी तलवारें खींच ली हैं।

विहिप ने भेजा मीडिया को नोटिस

गुजरात के भावनगर में बीते शनिवार को तोगड़िया के इस विवादित बयान से दिल्ली तक का सियासी पारा आसमान तक पहुंच गया।

मामला बिगड़ता देख भाजपा ने इस विवादित बयान दूरी बनाते हुए कहा है कि तोगड़िया पार्टी के सदस्य नहीं हैं। जबकि डैमेज कंट्रोल में जुटी विहिप ने तोगड़िया के बयान को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए मीडिया को नोटिस भेज दिए हैं।

तोगड़िया का बचाव करते हुए संघ प्रवक्ता राम माधव ने कहा कि यह खबर ही गलत है, क्योंकि कोई भी स्वयंसेवक ऐसा बयान नहीं दे सकता है।

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने की तोगड़िया की आलोचना

इस चुनाव में भाजपा की कोशिश है कि चुनाव को विकास और सुशासन के मुद्दों तक सीमित रखा जाए ताकि अल्पसंख्यक खासतौर पर मुस्लिम समुदाय चुनाव में उसके खिलाफ गोलबंद न हो। मगर तोगड़िया जैसे लोगों के विवादित बयानों से भाजपा की चुनावी रणनीति संकट में पड़ती दिख रही है।

मुस्लिम धर्मगुरुओं ने तोगड़िया की कड़ी आलोचना की है। मुफ्ती मुकर्रम ने तोगड़िया की गिरफ्तारी की मांग तक कर डाली है। जबकि कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पार्टी नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि इस घटना से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन

क्या बोले थे तोगड़िया

तोगड़िया ने शनिवार को भावनगर के मेघानी सर्किल में हिंदू बहुल इलाके में मुस्लिम व्यापारी द्वारा खरीदी गई संपत्ति का विरोध करते हुए कहा था, ‘मुस्लिम ऐसा यहां के गांवों में ही नहीं बल्कि पूरे देश में कर रहे हैं। उनकी रणनीति होती है कि एक मकान अच्छे दाम पर खरीद लें और फिर हिंदुओं की संपत्ति को मिट्टी के भाव खरीद लें। हमें इन्हें रोकना होगा।’

तोगड़िया ने आगे कहा था, ‘इस तरह की खरीद फरोख्त रोकने के दो ही उपाय हैं। पहला, गुजरात सरकार पर दबाव बनाकर भावनगर को डिस्टर्ब एरिया एक्ट की परिधि में लाया जाए, जिससे दूसरे समुदाय का व्यक्ति समुदाय विशेष के इलाके में संपत्ति नहीं खरीद सकें।'

उन्होंने कहा कि, 'दूसरा, ऐसी संपत्ति पर कब्जा कर लें और कानूनी लड़ाई लड़ें, जिसमें बरसों का समय निकल जाएगा। हिंदुओं की रक्षा के लिए किसी पर भी दबाव बनाने में कोई परेशानी नहीं है। मैं पहले भी ऐसे ही एक घर पर कब्जा कर चुका हूं, जहां से मुस्लिम व्यक्ति को अपना मकान और पैसा गंवाना पड़ा था। हिंदू बहुल इलाके में हम कानून हाथ में लेकर ऐसा कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को प्रताड़ित करो, उन पर टमाटर फेंको, इस पर कोई मुकदमा नहीं होता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें