फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुईस बर्जर घूसखोरी : लेनदेन के लिए हुआ ‘ड्राइंग्स’ जैसे कोडवर्ड का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा के चर्चित लुईस बर्जर घूसखोरी मामले में नया खुलासा करते हुए जांचकर्ताओं ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों ने रिश्वत के लेनदेन के लिए ‘ड्राइंग्स’ जैसे कोडवर्ड का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


इसकी अधिक जानकारी देते हुए गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने पोरवोरिम में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि लुईस बर्जर सौदे में शामिल लोगों के बीच संवाद में बार-बार ‘ड्राइंग्स’ शब्द का इस्तेमाल हुआ था, जिसका मतलब रुपये या मुद्रा से था। उन्होंने कहा कि जांच में जो बात मुझे खटकी वह ‘ड्राइंग्स’ शब्द था।

चार ड्राइंग्स, छह ड्राइंग्स जैसी शब्दावलियों का इस्तेमाल हुआ था। ड्राइंग्स इंजीनियरिंग में प्रयोग होने वाला तकनीकी शब्द है। इसलिए जब आप यह शब्द बोलेंगे, तो किसी को शक नहीं होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन

घोटालों को उजागर करेगी केंद्र सरकार

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने इस मामले को केवल ‘छोटा सा हिस्सा’ बताते हुए कहा है कि केंद्र गोवा में कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान के ‘घोटालों’ को उजागर करने के लिए हरसंभव मदद मुहैया कराएगा।

परिकर ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘यह केवल एक छोटा सा हिस्सा है। अब कांग्रेस के सभी घोटालों को सामने लाने का समय आ गया है।’

गौरतलब है कि वर्ष 2010 में गोवा के मुख्यमंत्री रहे कांग्रेस नेता दिगंबर कामत और लोक निर्माण विभाग के मंत्री रहे चर्चिल अलेमाओ से इस मामले में पहले ही पूछताछ की जा चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें