फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह बोले, 'बीजेपी ने देश को दिया पहला ओबीसी पीएम'

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पिछड़ा वोट बैंक पर डोरे डालने शुरू कर दिए हैं। पार्टी में पहली बार पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गठन को इसी प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में अभिनंदन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसके संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही देश को पहला ओबीसी प्रधानमंत्री दिया है।

पिछड़े वर्ग के सबसे अधिक सांसद और विधायक भाजपा में ही हैं। इससे साफ है कि भाजपा पिछड़ों को उनका अधिकार देने में सबसे आगे रही है। उन्होंने कहा कि पिछड़ों के विकास से ही देश का विकास संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में पिछड़ा वोट बैंक को लुभाने की कवायद

पिछड़ा मोर्चा के गठन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के अभिनंदन के लिए आयोजित समारोह में शाह ने कहा कि यह मोर्चा समाज में समरसता का आंदोलन बनकर उभरेगा। यह किसी एक जाति का प्रतिनिधित्व नहीं करेगा, बल्कि पिछड़ा समाज के सभी फूलों को जोड़कर एक बड़ी माला का आकार लेगा।

कुछ सियासी लोगों ने पिछड़ों के कल्याण के नाम पर पार्टियां बनाईं लेकिन वे एक जाति तक सिमटकर रह गए। उन्होंने कहा कि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के गठन से बिहार विधानसभा चुनाव में जीत पक्की हो गई है। बिहार में विजय का श्रीगणेश हो चुका है। मोर्चा पिछड़े तबके के छोटे-छोटे समाजों को एकत्रित कर संगठन को मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि इस मोर्चे के गठन का यह अर्थ कतई नहीं है कि अगड़े समाज से अलग एक मोर्चा बनाया गया है। भाजपा पिछड़ा समाज को और मजबूत बनाना चाहती है। इस मौके पर पार्टी के संगठन महामंत्री रामलाल भी मौजूद थे। पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि इस मोर्चे के गठन के बाद दूसरी पार्टियों की जमीन खिसक गई है। मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी सुधा यादव ने भी समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर शाह ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बेवसाइट भी लांच की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें