भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण का निधन हो गया। बंगारू लक्ष्मण का हैदराबाद के अस्पताल में निधन हुआ।
लक्ष्मण बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। एक हफ्ते से हैदराबाद के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बंगारू लक्ष्मण 74 साल के थे। बंगारू लक्ष्मण भाजपा के दलित चेहरों में से एक थे।