फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बटला हाउस मामले पर देश से माफी मांगे कांग्रेस'

Tue, 30 Jul 2013 10:07 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बटला हाउस एनकाउंटर मामले में अदालत का फैसला आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला तेज कर दिया है।
विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि कांग्रेस को इस मामले पर दिग्विजय सिंह और सलमान खुर्शीद जैसे नेताओं के अब तक दिए गए बयानों पर देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि देश की जनता इस मामले से जुड़े आतंकी के लिए फांसी की सजा चाहती थी।

पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि देश को यदि आतंकवाद से जीतना है तो आतंकियों को कड़ी सजा देनी ही होगी। तभी आतंक के खिलाफ लड़ाई को जीता जा सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई नेता लगातार आतंकियों का हौसला बढ़ाते रहे हैं और सुरक्षा बलों का मनोबल गिराते रहे हैं। इस मामले को फर्जी मुठभेड़ बताने वाले कांग्रेस नेताओं पर भाजपा ने तीखा हमला किया है।
विज्ञापन


खासतौर पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह को निशाने पर लेते हुए जावडेकर ने कहा कि दिग्विजय सिंह तो अदालत का फैसला आने पर भी पुरानी बातें दोहरा कर शहीद इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा की शहादत पर उंगली उठा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तब सलमान खुर्शीद ने तो यहां तक दावा किया था कि जब इस मुठभेड़ में मारे गए युवकों की फोटो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिखाई गई तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

जावडेकर ने कहा कि दिग्विजय को कांग्रेस में सोनिया गांधी व राहुल गांधी की आवाज माना जाता है, इसलिए कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें