फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राष्ट्रपति का अभिभाषण सरकार का विदाई दस्तावेज'

Thu, 21 Feb 2013 08:57 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को यूपीए सरकार का विदाई दस्तावेज करार दिया है। पार्टी के अनुसार इसमें देश की दिशा और दशा का पूरी तरह से अभाव है। लगातार घपले और घोटाले सामने आने के बावजूद राष्ट्रपति के अभिभाषण में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाने की कोई बात नहीं कही गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति का पूरा सम्मान करने की बात कहते हुए पार्टी ने कहा है कि अभिभाषण सरकार तैयार करती है और इसलिए वह इसकी खामियां सामने रख रही है। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वास्तव में यह कोलगेट, हेलीकॉप्टर जैसे भ्रष्टाचार के मामलों से दबी यूपीए सरकार का विदाई दस्तावेज है।

यह सरकार नाकामी की नींव पर घोषणाओं का घरौंदा बनाने की कोशिश कर रही है। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अभिभाषण में बदहाल अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के बारे में भी सरकार ने अपनी योजना का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें