फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काटजू के बयान पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

Mon, 18 Feb 2013 02:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के चेयरमैन मार्कंडेय काटजू द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना किए जाने के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा में ठन गई है। काटजू से इस्तीफे की मांग जारी रखते हुए भाजपा ने आज उन पर आरोप लगाया कि वह गैर-कांग्रेस शासित राज्यों के खिलाफ अवांछित और विचित्र विचार व्यक्त करते हैं, जो उनकी पद की गरिमा से मेल नहीं खाता।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि पीसीआई अध्यक्ष के रूप में काटजू संवैधानिक पद पर आसीन हैं, इसके बावजूद वह एक घुमक्कड़ की तरह देश भर में घूम घूम कर अवांछित और विचित्र विचार व्यक्त करते रहते हैं। उन्होंने राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की उस मांग का समर्थन किया जिसमें काटजू से इस्तीफा देने को कहा गया है।

वहीं, कांग्रेस काटजू के बचाव में उतर आई है। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि काटजू हमेशा ही निष्पक्ष रहे हैं। सिंह ने कटाक्ष किया कि जेटली को चूंकि राज्यसभा सीट मोदी की वजह से मिली है इसलिए वह काटजू को लेकर इस तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने के कारण वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली ने जस्टिस काटजू पर कांग्रेसियों से भी ज्यादा कांग्रेसी होने का आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की थी। जबकि काटजू ने जेटली पर तथ्यों को तोड़मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए उन्हें राजनीति छोड़ने की नसीहत भी दे डाली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें