फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के बयान पर बौखलाई भाजपा, करेगी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर महात्मा गांधी की हत्या के आरोप से नाराज भाजपा ने रविवार को चुनाव आयोग के समक्ष कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शिकायत की है।
विज्ञापन


शिकायत में राहुल पर सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने और आदतन आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का आरोप लगाया है।

साथ ही पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने और कांग्रेस की बतौर राजनीतिक दल मान्यता खत्म करने की मांग की है। बीते हफ्ते राहुल ने महाराष्ट्र में एक रैली में संघ पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था।

चुनाव आयोग से श‌िकायत

इस पर संघ ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राहुल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और आयोग से शिकायत करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के एक दिन बाद ही भाजपा ने आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत को सौंपे ज्ञापन में पार्टी ने कहा है कि राहुल और कांग्रेस आदतन आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।

ज्ञापन में खासतौर पर संघ पर महात्मा गांधी की हत्या के आरोप का जिक्र करते हुए कहा गया है कि राहुल का यह कथन सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने वाला है।

'राहुल के भाषण ने भावनाओं को भड़काया'

आयोग राहुल के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही कांग्रेस की मान्यता भी रद्द करे। ज्ञापन सौंपने के बाद पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल के भाषण का पूरा स्वर लोगों की भावनाओं को भड़काने और भाजपा के साथ साथ संघ के प्रति घृणा फैलाना था।

राहुल मनगढ़ंत और आधारहीन आरोप लगा कर लोगों में यह भ्रांति फैलाने की कोशिश कर रहे थे कि भाजपा विभिन्न धर्मों के बीच टकराव और तनाव पैदा करती रहती है।
विज्ञापन

अन्य समुदायों में भय पैदा कर रहे हैं राहुल

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या के लिए संघ को जिम्मेदार ठहरा कर राहुल भाजपा के प्रति अन्य समुदायों में भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस बयान को लोकतंत्र के स्थापित मूल्यों के खिलाफ बताते हुए राहुल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान नकवी ने कहा कि चूंकि कांग्रेस ने राहुल के बयान से खुद को अलग नहीं किया है, इसलिए साबित हो गया है कि राहुल को अपनी पार्टी का समर्थन प्राप्त है।a
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें