फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को 'फेंकू' कहे जाने की भाजपा ने की शिकायत

Wed, 20 Nov 2013 06:38 PM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी और कांग्रेस की निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली के दौरान भाजपा को चोरों की पार्टी कहा था।
विज्ञापन


तो वहीं कांग्रेस ने अपने चुनावी पोस्टर में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को फेंकू कहकर संबोधित किया था।

भाजपा ने निर्वाचन आयोग से दोनों मामलों की अलग अलग शिकायत की है।

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर और महासचिव धर्मेन्द्र प्रधान ने इन दोनों मामलों की निर्वाचन आयोग में शिकायत की।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ में 16 नवम्बर को एक रैली में भाजपा को पार्टी बताया था। भाजपा ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही भाजपा उपाध्यक्ष ने बताया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से दिए जा रहे एक विज्ञापन में मोदी के बारे में भद्दी टिप्पणी की गई है और उनका मजाक उड़ाया गया है।

इस विज्ञापन में नरेंद्र मोदी के लिए कथित रूप से फेंकू शब्द का इस्तेमाल किया गया है। नकवी ने कहा कि इस विज्ञापन में कही गई बातें निराधार और तथ्यहीन हैं। इनका उद्देश्य भाजपा तथा नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के इशारे पर देश और विदेश में साजिशों का सिंडिकेट काम कर रहा है।

कांग्रेस मैदान में तो जंग हार चुकी है इसलिए वह पिटे हुए मोहरों की मदद से पीछे से वार कर रही है। हताशा में वह मोदी के लिए अमर्यादित टिप्पणी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें