कोलकाता के रॉबिन्सन स्ट्रीट पर कंकालों के साथ रहने वाले पिता और बेटे के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस को पार्थ के घर से डायरी बरामद हुई है जिसमें कई ऐसी बाते लिखी हुई मिली हैं जिसे पढ़कर पुलिस भी सकते में आ गई।
पार्थ ने अपनी डायरी में लिखा है कि 'मेरी बहन बड़ी हो रही थी और वो अपनी आजादी पर ज्यादा जोर देती थी। लेकिन मेरी मां उससे जलती थी। हम एक बार छुट्टियों पर गए थे, तो मेरी मां ने उसे बाथरुम में नंगा किया था।'
उसने यह भी लिखा है कि 'मेरी मां ये सोचती थी कि मैं नपुंसक हूं इसलिए वो चाहती थी कि मैं रिश्ते बनाऊं। इसके लिए वो मेरे कमरे काम वाली बाई भेजा करती थी।'
दिमागी हालत की हो रही है जांच
पार्थ की डायरी में लिखी इन बातों को पढ़कर पुलिस को शक हो रहा है कि परिवार के लोग आपस में ही सेक्स करते थे। लेकिन पार्थ की डायरी के बारे में मनोचिकित्सकों का कहना है कि हो सकता है कि पार्थ ने ये सब किसी भ्रम में लिखा हो।
डॉक्टरों का यह भी कहना है कि संभव है की बहन देबजनी की मौत पार्थ की वजह से भी हो सकती है। मनोचिकित्सकों का कहना है कि वे पार्थ की दिमागी हालत के बारे में जानने के लिए अभी और कुछ दिन तक उसकी जांच करेंगे।
मनोचिकित्सक सब्यसाची मित्रा के मुताबिक पार्थ नेक्रोफिलिया से ग्रसित हो सकता है। यह ऐसी स्थिति है जब कोई व्यक्ति लाश के प्रति सेक्स करने के लिए आकर्षित होता है।
आपस में बात नहीं करता था परिवार!
मित्रा के मुताबिक उसने अपनी डायरी में जो लिखा है उससे विपरीत यह भी संभव है कि वो अपने पिता के साथ भी शारीरिक संबंध बनाता रहा हो।
इन सब के बीच पुलिस ने यह भी देखा कि पिता अरबिन्द, बेटा पार्थ और बेटी देबजनी एक दूसरे से लिखकर बातचीत करते थे। पार्थ के घर से कई ऐसे नोट बरामद हुए हैं जिसको लेकर पुलिस भी संशय में है कि कौन सा नोट किसको लिखा है।
पुलिस के मुताबिक बरामद नोट्स में एक नोट पर एक व्यक्ति ने लिखा है कि 'क्या मेरी लाइफ इस तरह से चलेगी?' तो दूसरे व्यक्ति ने लिखा है 'भगवान उसकी रक्षा करेगा' और फिर तीसरे व्यक्ति ने लिखा है कि 'सही दिशा में जा रहे हो'। पुलिस इससे यह अंदाजा लगा रही है कि ये आपस में बातचीत कम करते थे बल्कि अपनी बातें एक दूसरे को लिख कर बताते थे।
अपने परिवार से जुड़ा हुआ है पार्थ!
पुलिस को पार्थ के घर से कुछ ड्राइंग बुक्स भी मिले हैं। जिन पर कुत्तों और बंदरों के चित्र बनाए गए हैं। उसे देख कर ऐसा लग रहा है कि किसी छोटे बच्चे ने उसे बनाया है। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें घर से कई धर्मगुरुओं की सीडी भी बरामद हुई है।
पार्थ की दिमागी हालत की जांच कर रहे पवलव मेंटल हॉस्पिटल के सुप्रिटेंडेंट के मुताबिक पार्थ किसी से कुछ बोल नहीं रहा है। बल्कि वह कह रहा है कि वो अपने परिवार से धार्मिक रुप अपने पिता, बहन और दो कुत्तों से जुड़ा हुआ है।
अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि उसने कल रात से कुछ खाया नहीं है। शुक्रवार की सुबह उसने केवल नाश्ता किया था लेकिन जब डॉक्टरों ने उस पर खाने के लिए दबाव बनाया तो उसे खाने की प्लेट फेंक दी।