कानपुर के एक मोहल्ले में एक बच्चे को असली मां ने दूध पिलाने से मना कर दिया तो दूसरी मां उसे दूध पिलाकर उसका लालन पोषण कर रही है।
यह कहानी सुनने में बड़ी ही सामान्य सी लग रही होगी लेकिन जब आपको यह पता चलेगा की यह किसी इंसान की नहीं बल्कि दो अलग-अलग जानवरों की कहानी है तो आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। जी हां, सही सुना आपने यह मजेदार कहानी किसी इंसान की नहीं बल्कि दो अलग-अलग बिरादरी के जानवरों की है। एक मां बकरी है तो दुसरी मां कुतिया। जब बकरी अपने बच्चे को दूध पिलाने से मना कर देती है तो कुतिया उस बच्चे को दूध पिलाती है।