फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह के जन्मदिन से भारत-पाक रिश्तों में गर्माहट की कोशिश

Sat, 22 Sep 2012 09:27 AM IST
सहारनपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की आजादी के लिए हंसते हुए फांसी के फंदे पर झूलने वाले शहीदे आजम भगत सिंह को 23 मार्च, 1931 में पाकिस्तान के लाहौर में जिस शादमान चौक पर फांसी दी गई थी, उस स्थान पर उनका जन्म दिवस इस बार अलग अंदाज में मनाया जाएगा। यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि इसके माध्यम से दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। जिले के लिए गर्व की बात यह है कि पाकिस्तान जाने वाले भारतीय दल में 11 सदस्य सहारनपुर जिले के हैं।
विज्ञापन


दल में सहारनपुर से भगत सिंह के बड़े भाई कुलतार सिंह के बेटे सरदार किरनजीत सिंह संधू, पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग आदि शामिल होंगे। दौरे की तैयारी पूरी हो चुकी है और 26 सितंबर को ही सहारनपुर से दल की रवानगी होगी। संजय गर्ग बताते हैं कि पिछले कई बरसों से भारत और पाकिस्तान के सामाजिक एवं श्रमिक संगठन इस प्रयास में थे कि दोनों मुल्कों की तल्खी को कम कर रिश्तों को मधुर और मजबूत किया जाए।

उन्होंने बताया कि दोनों मुल्क इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि शहीद भगत सिंह समेत अन्य क्रांतिकारियों ने मुल्क की आजादी के लिए कुर्बानियां दीं, उस समय पाकिस्तान का वजूद भारत या हिंदुस्तान के रूप में ही था। आजादी मिलने के बाद एक ही खून और एक ही रिश्ता दो भागों में बंट गया। पाकिस्तान में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस समारोह के माध्यम से इस मुहिम को आगे बढ़ाने में पाकिस्तान के लेबर एजूकेशन फाउंडेशन ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन


फाउंडेशन के निदेशक खालिद महमूद की ओर से ही भारतीय दल के सभी सदस्यों को 28 से 30 सितंबर तक होने वाले खास आयोजनों के लिए न्योता मिला है। आयोजनों के जरिए दोनों मुल्कों के प्रतिनिधि आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आगे के प्रयासों का खाका तैयार करेंगे।

कार्यक्रम
-28 सितंबर को लाहौर में अल-हुमरा हाल में 'शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस की मौजूदा दौर में प्रासंगिता' विषय पर सेमिनार। इसी दिन शाम चार बजे शादमान चौक पर शहीद भगत सिंह की स्मृति में कैंडल लाइट जलाई जाएंगी।
-29 सितंबर को लेबर एजूकेशन फाउंडेशन की ओर से फैसलाबाद के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के कैद-ए-आजम हाल में मीटिंग होंगी। इसमें राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां शामिल होंगी।
-30 सितंबर को दोनों मुल्कों में आपसी सबंध मजबूत करने और आगे के कार्यक्रम साझा करने के संदेशों के साथ भारतीय दल स्वदेश रवाना होगा।

दल में शामिल सदस्य
शहीदे आजम के भतीजे किरनजीत सिंह संधू, पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, पूनम गर्ग, अशोक घोष चौधरी, योगेश कुमार गुप्ता, रवि कुमार सिंघल, सरदार अनवर, राजेंद्र कुमार, शहीद मियां जुबैरी, मोहम्मद आजम, मोहर्रम अली और सुधीर जोशी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें