पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात रहे बिमल जुल्का सूचना आयुक्त के दावेदारों की सूची में शामिल हो गये हैं।
इस दौड़ में बिमल के साथ कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पूर्व सचिव श्यामल के सरकार, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रम मंत्रालय के तत्कालीन सचिव अनूप के पुजारी भी शामिल हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को इस सूची से बाहर कर दिया गया है।
उनको जेएनयू प्रकरण में पुलिस की भूमिका के कारण कांग्रेस के विरोध का कोप झेलना पड़ रहा है। कुल 10 में से तीन जगहों के लिए प्रधानमंत्री को फैसला लेना है, जिसकी संतुति राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे तब जाकर इनकी तैनाती हो सकेगी। पिछले वर्ष बनी सूची में बीएस बस्सी का नाम कैबिनेट सचिव की टीम ने रखा था।