फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश बोले, बिहार बदल रहा है, यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के 10 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार बदल रहा है और यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने यह मान लिया था कि बिहार नहीं बदल सकता है। हमने लोगों की इस धारणा को बदला है। पिछले दस सालों में बिहार की तस्वीर बदली है।

नीतीश ने कहा कि बिहार के विकास के लिए उनकी सरकार की ओर से पहले चरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब विकास के दूसरे चरण पर काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जो बिहार मिला था, उससे आज का बिहार बहुत आगे निकल चुका है। जनता से हमने जो वादा किया था, उसे पूरा करने का काम किया है।

पिछले दस वर्षों में बिहार में न्याय के साथ विकास हुआ है। कानून का राज स्थापित हुआ है और विकास का फायदा सभी तबके के लोगों को मिला है।

बिजली का खास तौर पर उल्लेख करते हुए नीतीश ने कहा कि जनता से वादा किया था कि अगर बिजली के क्षेत्र में सुधार नहीं हुआ तो वोट मांगने नहीं आऊंगा।

बिहार में बिजली की स्थिति में सुधार का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि आज शहरों में 22 तो गांवों में कम से कम 15 घंटे बिजली मुहैया हो रही है।
विज्ञापन

सीएम बोले, विकास का पहला चरण पूरा, दूसरे चरण पर हो रहा काम

नीतीश ने जानकारी दी कि पिछले दस वर्षों में राज्य की सेहत में आश्चर्यजनक सुधार आया है। सकल घरेलू उत्पाद, योजना व्यय, योजना आकार व बजट का आंकड़ा दस गुना से ज्यादा बढ़ चुका है।

राज्य की औसत विकास दर दस के आसपास रही, जिसमें कृषि का योगदान चार फीसदी रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में सतरंगी क्रांति का असर अब दिखने लगा है।

आज माध्यमिक स्तर पर स्कूलों में लड़कियों की संख्या लड़कों के बराबर हो चुकी है, जबकि उनकी आबादी एक हजार लड़कों पर केवल 917 है।

नीतीश ने कहा कि उन्होंने जब साइकिल योजना शुरू की थी तो नौवीं कक्षा में महज एक लाख लड़कियां थी, जो संख्या अब आठ लाख 15 हजार के आसपास पहुंच गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें