फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल से परेशान भाजपा ने किया जाट आरक्षण का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के बवाल से विकट परिस्थितियों का सामना कर रही भाजपा ने जाट आरक्षण पर अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा है कि वह जाट आरक्षण के पक्ष में है। इसका संवैधानिक रास्ता निकालने के लिए पार्टी ने सभी सियासी दलों का साथ मांगा है।
विज्ञापन


यही नहीं जाट आरक्षण का विरोध कर रहे कुरूक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। पार्टी का कहना है कि उनका नजरिया दल का नहीं है। पार्टी का रूख स्पष्ट करते हुए भाजपा के जाट नेताओं की त्रिमूर्ति ने मीड़िया से बातचीत की।

केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी धनखड़ और प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संयुक्त रूप से संबोधित किया। बीरेंद्र सिंह ने आंदोलनकारियों से आगे बढ़कर बातचीत करने और मामले में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

अपने ही नेता को जारी किया कारण बताओ नोटिस

उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी के शीर्ष स्तर पर सभी नेताओं का मानना है कि जाटों के लिए आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने आश्वासन भी दिया है। जाटों को किस तरीके से आरक्षण की जातियों में शामिल किया जाए। इसको लेकर मंत्रणा भी हुई है।

तो राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य भाजपा प्रभारी अनिल जैन ने सैनी पर पार्टी के अनुशासासनात्मक कार्रवाई का निर्णय सुनाते हुए कहा कि कुरूक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी को गलतबयानी के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद चौ. बीरेंद्र सिंह ने जाट आरक्षण के पक्ष में भाजपा का रूख स्पष्ट करते हुए आंदोलनकारियों से आगे बढ़कर बातचीत में सहयोग करने और रास्ता निकालने में मदद की अपील की।

प्रदेश को अराजक माहौल से उबारने के लिए जनता से सहयोग का आह्वान करते हुए उन्होंने सभी सियासी दलों को भी प्रक्रिया में योगदान देने को कहा है।
विज्ञापन

गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष को कराया अवगत

सरकार और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ हुई चर्चा से अवगत कराते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन और उसके रूख के बारें में गृह मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अवगत कराया है। दोनों ने हमारी बातों को ध्यान से सुना है। और मामले का हल निकालने का आश्वासन दिया है।

सिंह ने कहा कि हरियाणा का जाट आंदोलन अब आंदोलनकारियों के हाथ से निकलकर समाज को बांटने वालों के हाथ में चला गया है। प्रदेश की जनता से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से हरियाणा के समाज में समरसता रही है।

सूबे के युवाओं को आश्वस्त करते हुए सिंह ने कहा कि शनिवार से शीर्ष स्तर पर जाट आरक्षण को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इसके अच्छे परिणाम निकलेंगे। वे धैर्य बनाए रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें