फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऑटो वालों को ही नहीं, बीवी को भी देश की गरिमा से कराएं परिचित'

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सुरक्षा और उसके आत्मसम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यह जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं व्यक्तिगत रूप से सभी भारतवासियों की है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव राम माधव ने यह बातें बृहस्पतिवार को डीयू के खालसा कॉलेज में नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (एनडीटीएफ) की ओर से मकर संक्राति पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस मौके पर असहिष्णुता पर आमिर खान के बयान की भी आलोचना की।

राम माधव ने आमिरखान का नाम लिए बिना कहा कि ऐसे नहीं चलेगा कि ऑटो वाले देश की गरिमा को बचाए रखने की सीख देंगे और घर जाकर आप अपनी पत्नी को ही नहीं समझा पाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

अब पुरस्कार वापस करने की जरूरत नहीं पड़ेगी

असहिष्णुता के नाम पर पुरस्कार वापसी पर उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है। देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। सरकार काम कर रही है जिसके बाद किसी को भी पुरस्कार वापस करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार आपसी संबंध बेहतर बनाने के साथ पड़ोसियों के साथ भी बेहतर संबंध बनाने की कोशिश कर रही है, लेकिन देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक विरोधियों पर भी हमला बोला। राम माधव ने अगर हम जहां रह रहे है वहां डर-डर के जी रहे है, तो हम सपने नहीं देख सकते है।

हम देश के लिए अच्छी बात तक नहीं कर सकते है। अगर ऐसा बोले तो हम सेक्युलर कह लाएंगे। यह राजनीतिक बयान के तौर पर ठीक हो सकता है पर देश के लिए ठीक नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें