देश की सुरक्षा और उसके आत्मसम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। यह जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं व्यक्तिगत रूप से सभी भारतवासियों की है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव राम माधव ने यह बातें बृहस्पतिवार को डीयू के खालसा कॉलेज में नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (एनडीटीएफ) की ओर से मकर संक्राति पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस मौके पर असहिष्णुता पर आमिर खान के बयान की भी आलोचना की।
राम माधव ने आमिरखान का नाम लिए बिना कहा कि ऐसे नहीं चलेगा कि ऑटो वाले देश की गरिमा को बचाए रखने की सीख देंगे और घर जाकर आप अपनी पत्नी को ही नहीं समझा पाएंगे।