फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की पलटी, ध्यानचंद को भारत रत्न की सिफारिश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने के मुद्दा एक बार फिर विवादों में आ गया।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत रत्न से जुड़ा कोई भी मामला मंत्रालय के पास नहीं है, जबकि आज दिन में खबर आई थी कि गृह मंत्रालय ने मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न से सम्मानित करने के सिफारिश की है।

गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने लोकसभा में दिए लिखित जवाब में बताया था कि खेल मंत्रालय ने मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिए जाने के लिए गृहमंत्रालय को सिफारिश भेजी थी। गृहमंत्रालय ने ये सिफारिश प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन

वैंकैया नायडू ने ‌किया इनकार

केंद्रीय मंत्री वैंकैया नायडू से संसद परिसर में जब रिजुजु के बयान की बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा‌कि ये मीडिया की गढ़ी गई कहानियां है। इनका कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे किसी भी मुद्दे पर अब तब विचार नहीं किया है।

उल्लेखनीय है क‌ि मेजर ध्यान चंद को लंबे समय से भारत रत्न दिए जाने की मांग की जा रही है। हालांकि केंद्र सरकार अब तक ये मांग नहीं मानी है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष सचिन तेंदुलकर को सम्मानित किया

भारत सरकार ने पिछले वर्ष क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित किया ‌था, जिसके बाद से मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिए जाने की मांग तेज हो गई थी।

वहीं, शनिवार को खबर आई थी कि मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, बीएचयू के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय, बसपा के संस्थापक कांशीराम, महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न से सम्मानित करने पर विचार कर रही है।

इस संबंध में गृह मंत्रालय द्वारा पांच भारत रत्न पदकों का ऑर्डर दिए जाने की चर्चा भी हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें