फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल जाओ बेटों, आ गई सयानी बेटियां

Mon, 17 Mar 2014 07:31 AM IST
विनीता वशिष्ठ/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता और सांसद स्वर्गीय सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त को इस बार भी कांग्रेस का टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


संजय दत्त भले ही पापा के नक्शे कदम पर चलकर राजनीति नहीं कर पाएं हों, लेकिन प्रिया दत्त ने इस मामले में सकारात्मक छवि पेश की है।

पिछली बार उन्होंने मुंबई के उत्तर पश्चिम संसदीय क्षेत्र से शिवसेना नेता मधुकर सरपोतदार को हराकर अपनी लोकप्रियता साबित की।

पूनम महाजन

प्रिया दत्त को टक्कर देने के लिए भाजपा ने अपने स्वर्गीय नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन को उत्तर-मध्य मुंबई से चुनावी समर में उतार दिया है।

प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन की अपेक्षा पूनम ज्यादा जागरुक और वोकल हैं। साथ ही वे राजनीतिक समझ भी रखती है।

प्रमोद राहुल महाजन को राजनीति में लाना चाहते थे लेकिन अपनी ऊटपटांग हरकतों के चलते राहुल टीवी की विवादित सेलेब्रिटी बनकर रह गए।

मीसा भारती

बिहार की सरजमीं पर कमजोर पड़ते लालू यादव ने बेटी मीसा के कंधे को सहारे के लिए तैयार कर लिया है। लालू ने पाटलिपुत्र संसदीय सीट पर मीसा भारती को उतारने की घोषणा कर दी है।

हालांकि इस पर राजद में काफी बबाल मचा है लेकिन बेटी को आगे लाने पर अड़े लालू पीछे हटने को तैयार नहीं। यूं भी मीसा भारती पिछले कुछ सालों से अपनी मां राबड़ी देवी से राजनीति का ककहरा पड़ रही हैं।

ये भी हैं कतार में..

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत भी राजनीति की दहलीज पर खड़ी हैं।

सत्ता में आने के बाद से ही अनुपमा सार्वजनिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में नजर आने लगी है।

खबर है कि हरीश रावत इन लोकसभा चुनावों के लिए अनुपमा को टिकट दिलाने के लिए जोर लगा रहे हैं।

वसुंधरा बनेंगी मिसाल

ग्वालियर की राजमाता विजयाराजे वसुंधरा की बेटी वसुंधरा राजे सिंधिया उन सभी बेटियों के लिए मिसाल हैं, जो राजनीति के पटल पर कदम रख रही हैं।

वसुंधरा अपनी मां के नक्शे कदम पर भाजपा के साथ जुड़ी और राजस्थान में भाजपा को नए आयाम पर पहुंचाया।

विज्ञापन

पाकिस्तान भी समझ गया बेटी का महत्व

पाकिस्तान में भले ही औरतों को खासा नजरंदाज किया ‌गया हो लेकिन राजनीति में बेटियों को मौका मिल रहा है।

बेनजीर भुट्टो के बाद इसका सबसे बड़ा उदाहरण है नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ। पाकिस्तान में हुए आम चुनावों के दौरान मरियम मे देश भर में घूम-घूम कर पिता के हक में प्रचार किया।

प्रचार रंग भी लाया और आज नवाज शरीफ के साथ-साथ मरियम का नाम भी पाकिस्तान में धूम मचा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें