फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और घर को गरीबी से बेटी ने ही उबारा

Tue, 07 Jan 2014 01:25 PM IST
अमर उजाला, ज्ञानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के ज्ञानपुर इलाके का जोगनिका गांव निवासी वंश नारायण सिंह को हैं तो पांच संतानें, मगर तीसरे नंबर की बेटी मनीषा सिंह ने वो कर दिखाया जिसकी खुद उन्होंने कल्पना नहीं की थी।
विज्ञापन


कालीन का कारोबार बंद होने से दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही घर की आर्थिक स्थिति को न सिर्फ मनीषा ने संभाला बल्कि भाई और बहनों की मदद करने में भी वह पीछे नहीं रही।

मात्र 17 साल की उम्र से परिवार को सहारा दे रही मनीषा के इस जज्बे को आज पूरा गांव सलाम करता है। खुद माता-पिता भी गर्व से कहते हैं मेरे लिए तो बेटे से बढ़कर बेटी है।
विज्ञापन


वंश नारायण सिंह का डेढ़ दशक पूर्व तक कालीन का अच्छा कारोबार था। किसी कारणवश 1998 में उनका व्यवसाय ठप पड़ गया। इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बिगडऩे लगी।

'बेटी ही बचाएगी' अभियान में आप भी हो शामिल

ऐसे में वंश नारायण और अमिता सिंह की तीन बेटियों और दो बेटों में तीसरे नंबर की मनीषा सिंह ने परिवार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। लखनऊ से 1998 में इंटरमीडिएट करने के बाद मनीषा ने मात्र 17 साल की उम्र में गोपीगंज में चिल्ड्रेन एकेडमी और कोचिंग सेंटर खोला।

इसके बाद वह अपने परिवार का सहारा बन गई। यही नहीं, वह एनजीओ के माध्यम से भी कई तरह के काम करने लगी। मनीषा अपने छोटे भाई प्रशांत सिंह को पढ़ाने में तो सहयोग करती ही रही, बड़े भाई की जरूरतों पर भी वह हमेशा साथ खड़ी रहती।

मनीषा की दोनों बड़ी बहनों अनीषा सिंह और दीक्षिका सिंह की शादी हो चुकी है। बड़े भाई प्रशांत सिंह को चार साल पूर्व आंध्रा बैंक में मैनेजर पद पर नौकरी मिल गई, जबकि छोटे भाई को चार माह पूर्व स्वीडन में रिसर्च करने का मौका मिला।

बड़े भाई को नौकरी मिलने के बाद परिवार का आर्थिक बोझ कम होने पर मनीषा ने विद्यालय बंद कर दिया लेकिन एनजीओ के माध्यम से वह अब भी समाजसेवा कर रही है।

पिता वंशनारायण सिंह और मां अमिता सिंह आज बड़े गर्व से कहते हैं कि मेरे लिए तो बेटे से बढ़कर बेटी है। घर की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में बेटी का ही बड़ा हाथ है।
विज्ञापन


मनीषा ने बेटे के सभी फर्ज बखूबी निभाए। मनीषा सिविल सेवा में जाना चाहती है। शादी के सवाल पर उसका कहना था कि उसके लिए परिवार की देखभाल पहले है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें