इराकी आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट का ट्विटर एकाउंट
भारत से चलाया जा रहा है। ब्रिटिश चैनल 4 ने दावा किया है कि इस्लामिक
स्टेस्ट के समर्थक ट्विटर एकांउट @ShamiWitness बंगलौर का एक एग्जिक्यूटिव
चला रहा है।
उल्लेखनीय है कि आईएस ने 39 भारतियों को बंधक बना
रखा है। पिछले दिनों ऐसी सूचना आई थी कि उन नगारिकों का मार दिया गया।
हालांकि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में कहा था कि बंधक भारतीय मर
चुके हैं या जीवित हैं, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है।
बंगलौर
से आईएस का ट्विटर हैंडल चलाए जाने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों को भी
सकते में डाल दिया है। ब्रिटिश चैनल 4 ने बुधवार को प्रसारित एक रिपोर्ट
में ट्विटर हैंडल चला रहे व्यक्ति की पहचान 'मेहंदी' के रूप में की है। वह
बंगलौर में ही एक कंपनी में काम करता है।
चैनल का कहना है कि ये
शख्स @ShamiWitness नाम से ट्विटर एकाउंट चला रहा है। उस एकाउंट के 17 हजार
फालोवर्स हैं, जिनमे अधिकांश आईएस के समर्थन में लड़ रहे विदेश लड़ाके
बताए जा रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट के प्रसारण के बाद एकाउंट को बंद कर दिया
गया है।
चैनल का दावा है कि आईएस के समर्थन में चलाया जा रहा यह
सर्वाधिक प्रभावशाली एकाउंट है। एकाउंट से किए गए ट्वीट्स को 20 लाख बार
देखा गया है।