फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआईएस से जुड़ने जा रहा इंजीनियर गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2015 12:26 AM IST
एजेंसी/हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन आईआईएस से जुड़ने जा रहे 32 वर्षीय इंजीनियर सलमान मोहिद्दीन को साइबराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस विज्ञप्ति के मुताबिक सलमान दुबई  से टर्की होते हुए सीरिया जाने की तैयारी कर रहा था। अमेरिका द्वारा सलमान को वीजा न देने के बाद वह पिछले साल अक्तूबर में अमेरिका से भारत लौटा था।
विज्ञापन


अमेरिकी प्रवास के दौरान उसकी मुलाकात  निक्की जोसेफ उर्फ  निक्की उर्फ आयशा नामक ब्रिटीश महिला से हुई थी। निक्की ने हाल ही में इस्लाम धर्म कबूल किया था। साल 2014 में इराक और सीरिया में खलीफा की स्थापना के बाद दोनों ही आईएसआईएस की गतिविधियों में रुचि लेने लगे।

इसी के तहत उन्होंने कई दूसरे नामों से फेसबुक में कई ग्रुप बनाए और आईएसआईएस में रुचि लेने वाले लोगों इसके प्रति आकर्षित करने लगे। विज्ञप्ति के मुताबिक वह सीरिया में प्रशिक्षण लेकर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें