फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आदित्यनाथ का व्यवहार डकैतों के समान'

Thu, 11 Sep 2014 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी में सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद रामगोपाल यादव ने भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और यहां तक कह दिया कि योगी आदित्यनाथ का व्यवहार डकैतों के समान है। उन्हें अपने नाम के आगे से योगी हटा देना चाहिए। उनके आश्रम में जो होता है, हम उसे सार्वजनिक रूप से बता भी नहीं सकते।
विज्ञापन


सपा कार्यालय पर गुरुवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ अपराधी हैं। वे बाबा नहीं हैं और न ही उनका आचरण बाबा के समान है। उनके ऊपर प्रदेश में कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनकी जांच प्रदेश की पुलिस कर रही है। उन्होंने कहा कि योगी कानून तोड़ने के आदि हो चुके हैं। इसमें उन्हें मजा आता है।

लखनऊ में उन्होंने जो किया उसे दोहराने की अनुमति प्रदेश सरकार किसी कीमत पर उन्हें नहीं दे सकती है। बिना अनुमति के सभा करना कानून के खिलाफ है। यदि उन्हें सभा करनी थी तो पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद सभा करते हैं।
विज्ञापन


सपा नेता ने कहा कि भाजपा अपराधियों की पार्टी है। पार्टी के कई नेता और जनप्रतिनिधि अपराधी छवि के हैं। भारत पाकिस्तान के संबंधों पर उन्होंने कहा कि इन दोनों देशों का बंटवारा राजनीति के चलते हुआ था। भारत बड़ा और पाकिस्तान छोटा भाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें