अफगानिस्तान के शहर मजार-ए-शरीफ स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमला करने वाले आतंकियों ने मारे जाने से पहले दीवार पर लिखा कि उन्होंने अफजल गुरु की फांसी का बदला ले लिया। भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले और 2003 के संसद हमले के गुनाहगार अफजल गुरु के कनेक्शन से खुफिया एजेंसियां चौंक गई हैं। मजार-ए-शरीफ स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर रविवार की रात चार आत्मघाती हमलावारों ने हमला किया था।
अफगान पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने अपने खून से दीवार पर लिखा है, 'अफजल का इंतकाम'। लगभग 25 घंटों तक चली मुठभेड़ में सोमवार की रात सभी हमलावरों को मार गिराया गया।
उल्लेखनीय है कि अफजल गुरु को 2013 में तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई थी। उसे 13 दिसंबर, 2003 के संसद हमले का दोषी ठहराया गया था। अफजल को फांसी दिए जाने पर कश्मीर में विरोध प्रदर्शन हुए थे।