लगातार विवादों में चल रहे भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) अध्यक्ष गजेंद्र चौहान को सरकार छात्रों के विरोध के बाद हटाने के मूड में थी लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पुणे स्थित एफटीआईआई दौरे की वजह से सरकार ने भी अपना रुख अड़ियल कर लिया।
अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब अध्यक्ष गजेंद्र चौहान ने इस्तीफा देने का मन बना लिया था ताकि विवाद खत्म हो जाए, लेकिन कांग्रेस ने पूरे मामले का राजनीतिकरण कर दिया जिस वजह से सरकार को भी कड़ा रुख अपनाना पड़ा।
केंद्र सरकार भी गजेंद्र चौहान को FTII से दूर रखना चाहती है ताकि छात्रों का विरोध खत्म कराया जा सके। गजेंद्र चौहान की नियुक्ति के बाद करीब 100 से अधिक छात्रों ने इसका विरोध किया जिसे बॉलीवुड जगत से समर्थन भी मिला।