फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर छुट्टी पर हैं तो संभलकर करें फेसबुक अपडेट

Tue, 13 Aug 2013 01:07 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से लेकर ऑफिस तक हम छुट्टी के लिए बेफिक्र होकर बीमारी का बहाना बना देते हैं। इसका किसी को पता भी नहीं चलता। लेकिन अब बीमारी के नाम पर छुट्टी लेकर फेसबुक अपडेट करना महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन


बॉस आपके फेसबुक पोस्ट के जरिए आपके झूठ को पकड़ सकता है।

कुछ ऐसा ही हुआ न्यूजीलैंड में काम करने वाली गिना केनसिंग्टन के साथ। एयर न्यूजीलैंड में फ्लाइट अटेंडेंट रहीं केनसिंग्टन को झूठ बोलकर दो दिन की छुट्टी लेने के चलते नौकरी से निकाल दिया गया।

केनसिंग्टन ने बीमारी का कारण बताकर कंपनी से दो दिन की छुट्टी ली थी लेकिन कंपनी ने इसे झूठा कारण बताया है। अब कपंनी उनका फेसबुक पेज और बैंक के रिकॉर्ड की जांच कराने के लिए दबाव डाल रही है ताकि उनकी बीमारी की छुट्टी की सच्चाई का पता चल सके।
विज्ञापन


कंपनी का आरोप है कि केनसिंग्टन ने बीमारी के नाम पर दो दिन की छुट्टी ली थी और उन्होंने इसका गलत इस्तेमाल किया।

दिखाने पड़े कंपनी को रिकॉर्ड
केनसिंग्टन अपनी बर्खास्तगी को वापस लेने के लिए मामले को इम्प्लॉयमेंट रिलेशन्स अथॉरिटी (ईआरए) के समक्ष लेकर गईं। लेकिन कंपनी ने छुट्टी के दो दिनों के फेसबुक पेज और बैंक रिकॉर्ड दिखाने की शर्त रखी है।

हांलाकि केनसिंग्टन ने इससे इंकार किया और इसे निजी व आर्थिक जानकारी की गोपनीयता का उल्लंघन बताया।

ईआरए ने कंपनी के पक्ष में फैसला दिया है और उन्हें अपने फेसबुक व बैंक रिकॉर्ड कंपनी को दिखाने का आदेश दिया है। अब दोनों पक्ष फैसला आने का इंतजार कर रहे हैं।

एक और शख्स की गई नौकरी
इसी तरह न्यूजीलैंड के ही एक अन्य मामले में एक शख्स को एक हफ्ते की बीमारी की छुट्टी का झूठा बहाना करने पर नौकरी से निकाल दिया गया था।

उस शख्स के फेसबुक पेज से उसके बीमार न होने की जानकारी मिली थी। वह छुट्टी के दिन एक स्कूल के कार्यक्रम में गया जिसका फोटो उसने फेसबुक पर डाला था। तब भी ईआरए ने कंपनी के पक्ष में फैसला दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें