फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानी से करें कॉल बैक, नहीं तो लगेगा चूना

Tue, 04 Dec 2012 11:06 AM IST
चंदौसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान हो जाएं! हाईटेक युग में अब आपकी जेब में ही लुटेरा बैठा है। जहां एक ओर कंप्टीशन के दौर में मोबाइल कंपनियां उपभोक्ताओं को अपनी ओर खींचने के लिए सस्ती कॉल दर देने की स्कीम चला रही हैं, वहीं मौका लगते ही उपभोक्ताओं से लूट भी की जा रही है।
विज्ञापन


मोबाइल पर 12 डिजिट के नंबरों से मिस्ड कॉल आती है और जब कोई व्यक्ति कॉल बैक करता है तो कंप्यूटर की आवाज सुनने को मिलती है। चंद पलों की आवाज को सुनने में ही मोबाइल के बैलेंस में बीस से तीस रुपये की कटौती हो जाती है। इससे कई मोबाइल उपभोक्ताओं को हर रोज चूना लग रहा है। इतना ही नहीं पिछले दिनों इन 12 डिजिट वाले नंबर से इनाम निकलने का झांसा देकर ठगी के मामले भी प्रकाश में आए हैं।

चंदौसी के मोहल्ला रुस्तगी निवासी अधिवक्ता लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार शाम सात बजे करीब उनके यूनिनॉर मोबाइल नंबर पर 12 डिजिट के नंबर 994500073930 से मिस्ड कॉल आई। उन्होंने किसी वादकारी की मिस्ड कॉल समझ कर कॉल बैक किया। इस पर उनके बैलेंस से 20 रुपये की कटौती हो गई। उनका कहना है कि सोमवार की सुबह आठ बजे एक बार फिर 994500073993 नंबर से मिस्ड कॉल आई। लेकिन 12 डिजिट का नंबर होने की वजह से उन्होंने कॉल बैक नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावधानी
-बगैर देखे किसी मिस्ड कॉल का जवाब न दें।
-मिस्ड कॉल के नंबरों की गिनती कर लें।
-दस से अधिक डिजिट वाले नंबर पर कॉल बैक करने में खतरा है।
-अनजान व्यक्ति की कॉल पर इनाम निकलने के झांसे में न आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें