फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में छात्रा, गुड़गांव में विवाहिता से गैंगरेप

Tue, 04 Dec 2012 10:51 AM IST
हिसार/रेवाड़ी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के हिसार और गुड़गांव जिले में गैंगरेप की अलग-अलग दो घटनाएं प्रकाश में आई हैं। हिसार जिले के बरवाला में पांच लोगों ने एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया तो वहीं गुड़गांव जिले के एक गांव की विवाहिता ने महिला आयोग से गैंगरेप और गहने लूटने की शिकायत की है। छात्रा से गैंगरेप मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि विवाहिता से गैंगरेप मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बरवाला की पीड़ित छात्रा के बयान के अनुसार वह 27 नवंबर को कॉलेज से एडमिट कार्ड लेने गई थी। देवी भवन के पास से संदीप, मुकेश, हरियाणा पुलिस का कर्मचारी अंदीप ने उसका अपहरण कर लिया। वे उसे लेकर सिरसा हाईवे मोड़ पर स्थित एक होटल में गए और उसके साथ रेप किया। 30 नवंबर को आरोपी उसे बहबलपुर ले गए और वहां पर मोबाइल टावर के पास एक कमरे में पांच युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

उधर, बेटी के घर नहीं लौटने पर उसके पिता ने पुलिस से शिकायत कर बुगाना निवासी संदीप उर्फ जॉनी, मुकेश और अंदीप पर अपहरण का शक जाहिर किया था। पुलिस थाना प्रभारी विकास कुमार ने तीनों युवकों से गहन पूछताछ की और एक दिसंबर को लड़की को बुगाना से बरामद कर लिया।
विज्ञापन


एएसपी सुलोचना ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा और आरोपी संदीप के बीच प्रेम प्रसंग है। मामले की जांच हो रही है।   
   
वहीं, रामपुरा पुलिस ने गुड़गांव जिले के एक गांव की विवाहिता के संबंध में महिला आयोग से मिली शिकायत पर छह लोगों पर अपहरण और दुराचार के तहत केस दर्ज किया है। विवाहिता ने आयोग को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कि उसका अपहरण कर कई स्थानों पर लगभग साल भर तक उसके साथ दुराचार किया गया तथा उसके सारे गहने भी लूट लिए गए।  

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रीभगवान, उसके भाई जयपाल व महीपाल निवासी आशिया की गौरावास, रामनिवास और उसकी पत्नी कमलेश निवासी रामपुरा और अनिता निवासी भिवानी के खिलाफ अपहरण, दुराचार, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें