फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटालियन 43 ने जीता हॉकी टूर्नामेंट

Mon, 23 Jun 2014 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 43 बटालियन ने इंटर बटालियन हाकी टूर्नामेंट जीत ली। उसने कड़े मुकाबले में 115 बटालियन की टीम को एक शून्य के अंतर से हरा दिया। श्रीनगर सेक्टर के अधीन आने वाली बल की बटालियन पर आधारित इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने भाग लिया था।
विज्ञापन


बल के प्रवक्ता किशोर प्रसाद के अनुसार चार दिवसीय इन मुकाबलों में जवानों तथा अधिकारियों ने विशेष उत्साह दिखाया। रेकरूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) के भूपेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे।

उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों में ट्राफी और इनाम वितरित किए। उन्होंने भारत में हाकी के अच्छे दिनों की याद को ताजा किया। साथ ही सुरक्षाबलों में इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन


115 बटालियन दूसरे, जबकि 132 बटालियन तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में बल के अधिकारी जवान और उनके परिवार के सदस्य मुकाबले को देखने के लिए पहुंचे। टूर्नामेंट चार दिनों तक चली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें