फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपथ पर बैठकर सिर्फ परेड नहीं देखेंगे ओबामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राजपथ से भी व्हाइट हाउस और अमेरिकी एजेंसियों से सीधे संपर्क में रहेंगे। अपने राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर अतिसंवेदनशील अमेरिकी एजेंसियां परेड के दौरान ओबामा की सीट के आगे एक अदृश्य-पारदर्शी टेलीप्राम्पटर लगाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन


ओबामा इस पर अपने सुरक्षाकर्मियों की बातचीत के जरूरी टेक्स्ट लगातार पढ़ सकेंगे। छोटे से छोटे संभावित खतरे की जानकारी हो या फिर वाशिंगटन की कुछ अहम सूचना उन्हें लगातार मिलती रहेगी। साथ ही अमेरिकी सुरक्षा तंत्र अपने राष्ट्रपति को सुरक्षा संबंधी हिदायतें भी देता रहेगा।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर अमेरिकी एजेंसियां इस बुलेट प्रुफ टेलीप्राम्पटर को लगाने की जुगत में है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक ओबामा के पूरे दो घंटे एक ही जगह पर बैठे रहने की सहमति के बाद यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

1200 अमेरिकी अधिकारी लगे सुरक्षा में

सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर उनकी एजेंसियों की यह कवायद कोई नहीं बात नहीं। उनकी सबसे बड़ी चिंता यह है कि ओबामा लगभग दो घंटे तक खुली जगह पर रहेंगे। सुरक्षा के लिहाज से उनकी यह सावधानी तर्कसंगत है।

सूत्रों के मुताबिक गणतंत्र दिवस और ओबामा को लेकर अब तक कोई खास खुफिया इनपुट नहीं है। भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ 1200 अमेरिकी अधिकारी इसी काम में लगे हैं।

सीसीटीवी से लेकर इंटर कांटिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल एजेंसियों की नजर में है। सूत्रों ने बताया कि भारत में किसी मेहमान की ऐसी सुरक्षा कवायद पहले कभी नहीं हुई है। एजेंसियां सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार जैसे पड़ोसी देशों में भी सक्रिय है। खास तौर पर गठित मल्टी एजेंसी सेंटर पूरी दिल्ली पर नजर रख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें