फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 प्रेमियों को खुश रखने के लिए ट्रेन में चोरी करती थी लड़की

Fri, 28 Sep 2012 04:19 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने हाल ही में मुंबई में 25 साल की एक ऐसी लड़की को गिरफ्तार किया जो अपने 20 प्रेमियों को खुश रखने के लिए लोकल ट्रेनों में चोरी करती थी। आरोपी रेशमा शेख को उसकी साथी यासमीन के साथ पुलिस ने पकड़ा है। ये दोनों बार गर्ल्स हैं।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया
रेशमा शेख उर्फ यासमीन और सायरा शेख को पिछले सप्ताह ट्रांबे के चेतन पार्क से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक रेशमा और सायरा टीम के रूप में काम करती थी। दोनों लोकल ट्रेनों में चैन स्नैचिंग में लिप्त थी। दोनों के खिलाफ 50 से अधिक केस हैं। रेशमा को इस गिरोह मास्टर माइंड बताया जाता है।

चोरी का माल नहीं हुआ बरामद
पुलिस अभी तक इनसे चोरी का माल बरामद नहीं कर पाई हैं, क्योंकि ये उस आभूषण विक्रेता का नाम नहीं बता रही हैं जिसको इन्होंने गहने बेचे। रेशमा को डर था कि कहीं उसे प्रेमी उसे छोड़ न दें। इसलिए वह उन्हें पॉश होटलों ले जाती थी और उन पर चोरी से मिला सारा पैसा उड़ा देती।
विज्ञापन


झगड़ा कर महिलाओं को बनाती निशाना
कुर्ला स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अफसर के मुताबिक रेशमा और सायरा महिलाओं के डिब्बे में चढ़ जाती थी। इस दौरान दोनों की नजर उन यात्रियों पर रहती थी जो सोने से लदी रहती थी। दोनों अचानक उस महिला यात्री से झगड़ा शुरू कर देती जो सबसे ज्यादा सोने के गहने पहने होती। सायरा लगातार महिला से झगड़ा करती रहती। इस बीच रेशमा सोने की चैन पर हाथ साफ कर देती। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर दोनों नीचे उतरकर रफूचक्कर हो जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें