फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरलाइफ ने भर्ती किए 10 हजार बीमा सलाहकार

Fri, 28 Sep 2012 03:42 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 10 हजार से अधिक सलाहकारों की नियुक्ति की है। कंपनी की योजना अगले छह माह में 40 हजार से अधिक सलाहकार भर्ती करने की है। रिलायंस लाइफ के प्रेसिडेंट व कार्यकारी निदेशक मलय घोष का कहना है कि कंपनी अपने एडवाइजर बेस को सशक्त करने की योजना के तहत बड़े पैमाने पर नियुक्ति कर रही है। कंपनी का अभी ध्यान टीयर 1 व टीयर 2 के शहरों में बीमा सलाहकार नियुक्त करने पर है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीने में कंपनी ने 10 हजार से अधिक सलाहकारों की नियुक्ति की है। चालू वित्तवर्ष के अंत तक हमारा लक्ष्य 40 हजार से अधिक सलाहकारों को नियुक्त करने का है। इससे हमारा वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और नए ग्राहकों को कंपनी से जोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सलाहकारों की नियुक्ति में अर्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। हम पूरे भारत में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं। कंपनी की कोशिश होगी कि इस साल सारे 50 हजार सलाहकार सर्टिफायड फाइनेंशियल एडवाइजर बन जाएं। इससे देश में सर्टिफायड एजेंटों का एक बड़ा पूल बन जाएगा।

बीमा उद्योग के विकास में इसकी भविष्य में अहम भूमिका होगी। कंपनी इन सलाहकारों के प्रशिक्षण और तकनीक पर काफी खर्च कर रही है जिससे कि ये ग्राहकों का ठीक से ख्याल रख सकें। 200 से अधिक ट्रेनर और करीब एक हजार मास्टर ट्रेनर सलाहकारों को प्रशिक्षित करेंगे। घोष ने बताया कि कंपनी चाहती है कि एजेंसी मॉडल के आधार पर कर्मचारी उत्पाद बेचें और ग्राहकों को उचित सेवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें