फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओ मामा... देश को मामू मत बनाओ, मामा इस्तीफा दो'

Mon, 06 May 2013 07:54 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे घूसकांड में रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे के फंसने के बाद बंसल पर उनके राजनैतिक विरोधी तरह तरह के फिकरे कस रहे हैं।
विज्ञापन


राज्यसभा में सोमवार को तो हद हो गई जब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी भाजपा नेता पुरुषोत्तम रूपाला ने बंसल का नाम लिए बगैर कई बार मामू मामू बोल दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि घूसकांड के बाद भाजपा बंसल के इस्तीफे पर अड़ी है। भाजपा नेताओं के नारों के बीच रूपाला ने कहा ओ मामा...देश को मामू मत बनाओ...मामा इस्तीफा दो।
विज्ञापन


रूपाला के इस रुख पर गैलरी में बैठे लोग हंसने लगे। विशेष बाक्स में बैठे मालदीव के संसदीय प्रतिनिधिमंडल के लिए भी यह एक आश्चर्य था।

रूपाला के बार बार मामू मामू कहने और उप सभापति पीजे कुरियन की तरफ इशारा होने के बाद अंत में कुरियन ने सदन को स्थगित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें