फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया साबित हुईं 'सुपर पीएम', मनमोहन फिर कमजोर

Sat, 11 May 2013 12:36 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ दो कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी करवाकर सोनिया गांधी ने एक बार फिर राजनीतिक साहस दिखाया है, वहीं प्रधानमंत्री का कद कमजोर हुआ है।
विज्ञापन


मगर सोनिया ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें दोनों मंत्रियों की चंद घंटों में छुट्टी करवाने का दो टूक निर्देश दे दिया। इससे पहले भी शशि थरूर, सुरेश कलमाड़ी, अशोक चव्हाण समेत जैसे बड़े पदों पर काबिज नेताओं के विवाद पर आने के साथ ही सोनिया ने राजनीतिक फैसला लेने की हिम्मत दिखाई थी।

हालांकि सोनिया के हस्तक्षेप के बाद इन दोनों मंत्रियों की छुट्टी के बावजूद प्रधानमंत्री पर से संकट अभी टला नहीं है।

कोयला घोटाले को लेकर जहां विपक्ष अब उनको सीधे निशाने पर लेगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट की दस जुलाई को होने वाली सुनवाई के चलते भी मनमोहन सिंह पर तलवार लगातार लटकी रहेगी।
विज्ञापन


पंजाब से आने वाले पवन बंसल और अश्वनी कुमार प्रधानमंत्री के सबसे करीबी माने जाते हैं। उनकी सिफारिश पर ही दोनों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई। मगर दोनों की छुट्टी होने के बाद पीएम की पंजाब लॉबी ध्वस्त हो गई है।

इसी के साथ ही जनता ही नहीं बल्कि कांग्रेस के अंदर भी उनकी साख पर बट्टा लगा है। यही नहीं कोयला घोटाले में अश्वनी कुमार की विदाई के बाद तो अब तलवार प्रधानमंत्री के सिर पर ही टंग गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस के अंदर इस बात की चर्चा गरम है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट अगर अपने फैसले में पीएम को आड़े हाथों लेता है तो मनमोहन सिंह का बचाव करना कांग्रेस के लिए बेहद मुश्किल होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें