पुलिस ने कोलकाता में सैन्य अस्पताल की तस्वीरें खींचने के आरोप में एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद नूर आलम नाम का यह युवक दैनिक मजदूर के तौर पर बीते एक हफ्ते से कमान अस्पताल में काम कर रहा था, लेकिन बीती रात लगभग 10 बजे काम खत्म करने के बाद वह अपने मोबाइल से अस्पताल के विभिन्न इलाकों की तस्वीरें खींचने लगा।
उसके बाद अस्पताल के अधिकारियों ने उसे शक के आधार पर पकड़ लिया। उसे अलीपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस्लाम फोटो खींचने की कोई ठोस वजह नहीं बता सका।